जादू की ट्रिक, पेंटिंग में अंगुलियों का कमाल और अभिनय की बारीकियां सीखी,
बाल रंग महोत्सव का हुआ समापन
बच्चों ने सीखी जादू की ट्रिक, पेंटिंग में अंगुलियों का इस्तेमाल व एक्टिंग की बारीकियां
रेलवे प्रेक्षागृह, बीकानेर में चल रहे ‘‘राष्ट्रीय बाल रंग उत्सव-2023’’ का सोमवार को समापन हुआ। कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के तत्वावधान मे आयोजित हुए इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में बच्चों ने जयपुर से आये कपिल शर्मा, प्रियदर्शिनी मिश्रा एवं गगन मिश्रा से एक्टिंग की बारीकियां सीखी, वहीं डॉ मोना सरदार डूडी से पेंटिंग के बेसिक टिप्स प्राप्त किया। इसके अलावा जादूगर रेकलेस ने बच्चों को जादू की ट्रिक भी सिखाई। जहां एक ओर बच्चे कठपुतली शो देकर खूब आनंदित हुए वहीं दूसरी ओर सेवा आश्रम के दिव्यांग बच्चों की देशभक्ति प्रस्तुति देखकर जोश से लबरेज हो गये।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...