शिव भक्त श्रीकोलायत स्थित पवन सरोवर का जल लेकर पैदल बीकानेर पहुंचे
बीकानेर, 31/07/2023। सावन महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कांवड़िए यात्राएं कर रहे हैं। बहुत से शिव भक्त श्रीकोलायत स्थित पवन सरोवर का जल लेकर पैदल बीकानेर पहुंचे हैं। यहां पुरोहित शिव को जल अर्पित कर बीकानेर निवासियों के लिए सर्वे भवन्तु सुखिनः की कामना करेंगे। उल्लेखनीय है की भगवान शिवजी को प्रसन्न करने लिए कांवड़िए वर्षों से नियमित प्रत्येक श्रावण पैदल चलकर श्रीकोलायत से कावड़ लेकर आ रहे हैं। बेनिसर बारी निवासी, शिव शंकर पुरोहित भी कांवड़ लेकर पहुंचे हैं।



यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...