🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
जन सघर्ष समिति का सामाजिक समरसता जनसंपर्क अभियान जारी
शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन होगा- भंवर पुरोहित
सामाजिक समरसता अभियान का आह्वान वाल्मीकि बस्ती से
जन सघर्ष समिति के बैनर तले सामाजिक समरसता जनसंपर्क अभियान का आगाज शनिवार को वार्ड संख्या 45 की वाल्मीकि बस्ती नत्थूसर गेट से हुआ।
बैठक में वार्ड 45 के प्रबुद्धजन व आमजन ने हिस्सा लिया और वार्ड की वर्तमान समस्याओं को बैठक में रखा
15 जुलाई, बीकानेर। जन संघर्ष समिति के बैनर तले पश्चिम विधानसभा क्षेत्र बीकानेर में सामाजिक समरसता जनसंपर्क अभियान का शुभारंभ शहर के वार्ड संख्या 45 वाल्मीकि बस्ती, नत्थूसर गेट में स्थित सामुदायिक भवन में हुआ।
सामाजिक समरसता जनसंपर्क अभियान के संयोजक नारायण पारीक ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह अभियान भंवरलाल पुरोहित के नेतृत्व में पुरे शहर के वार्डों व मौहल्लों में सतत चलेगा जिसमें समसायिक मुद्दों व सामाजिक सौहार्द पर वार्डवासियों से अनवरत चर्चाएं होगी जिसमें आने वाली समस्याओं के निरकारत हेतु जन संघर्ष समिति प्रयासरत रहेगी।
कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित मंच ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके की।
आज की बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद दर्शना चांवरिया ने की व उनके साथ मंच पार्षद प्रतिनिधि कैलाश चांवरिया भी मौजूद रहे।
बैठक शुरुआत अभियान के संरक्षक नारायण राम चौहान के अभिभाषण से हुई। मंच के माध्यम से कार्यक्रम संयोजक नारायण पारीक,जगदीश चांवरिया, प्रहलाद चांवरिया, जगदीश सोंलकी,किसन सारस्वाअशोक चांवरिया,राजेश पड़ित,मनुमहाराज चांवरिया सहित सभी ने सामाजिक समरसता पर अपना उद्धबोधन दिया।
बैठक में भंवर पुरोहित ने अपने वक्तव्य में कहा कि बाबा साहब ने कहा है कि समाज का भला शिक्षा से ही होगा,जिस समाज में शिक्षा का बोलबाला होगा वही उन्नत समाज बनेगा। पुरोहित ने सामाजिक समरसता अभियान की सार्थकता पर विस्तृत जानकारी उपस्थित जनमानस को प्रदान की।
इस मौके पर अरविंद ब्यास(राजा),कैलाश सारस्वत, जगदीश शर्मा,राजू गहलोत सहित टीम भंवर पुरोहित के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन आर एस हर्ष ने किया।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...