🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल को मिल गया नया अध्यक्ष, कल्याणी निर्वाचित हुए
बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा के साथ ही व्यापारी मतदाताओं ने खुशियां मनानी शुरू कर दी। नारे लगाए और नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाइयां दी।
आज हुए चुनाव में मनमोहन कल्याणी बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नये अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी रवि पुरोहित को 106 मतों से मात दी है।
त्रिकोणीय संघर्ष में कल्याणी फतह
चुनाव अधिकारी राजेश लदरेचा ने बताया कि कुल 343 वोट में से 319 जनों ने वोट डाले। जिसमें मनमोहन कल्याणी को 213, रवि पुरोहित को 95 और प्रकाश ओझा को 11 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होते ही । मॉडर्न मार्केट स्थित व्यापार उद्योग मंडल कार्यालय सहित संबंधित व्यापारियों और बाजारों में खुशी की लहर फैल गई।
यूं हुआ मतदान और घोषणा
सुबह लगभग नौ बजे ही सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल हो गई थी। चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न करवाने में सह अधिकारी विनोद जोशी और वाई.के.शर्मा के साथ महावीर पुरोहित सहित अनेक जनों की टीम शामिल रही। लगभग 10 बजे वोटिंग शुरू हुई जो तीन बजे तक चली।
इस दौरान मतदान स्थल के दोनों तरफ पर्याप्त दूरी पर प्रत्याशियों के अस्थायी बूथ कार्यालय भी बने हुए थे। वोटिंग समाप्त होने के लगभग डेढ़ घंटे में ही मतगणना कर परिणाम जारी कर दिया गया।
कल्याणी बने अध्यक्ष
व्यापार उद्योग मंडल बीकानेर प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष पद के हुए चुनाव में मनमोहन कल्याणी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
आज प्रातः 10:00 से 3:00 तक व्यापार मंडल भवन मॉडर्न मार्केट में चुनाव संपन्न हुए। इस चुनाव में बीकानेर नोखा खाजूवाला एवं छतरगढ़ की 46 संस्थाओं के कुल 345 मतदाता थे, जिनमें से 319 मतदाताओं ने अपना मतदान किया।
निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार लदरेचा ने बताया कि विजेता प्रत्याशी मनमोहन कल्याणी द्वारा 213 मत प्राप्त किए गए, रवि पुरोहित ने 95 और डॉक्टर प्रकाश ओझा ने कुल 11 मत प्राप्त किए। चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मनमोहन कल्याणी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सहायक चुनाव अधिकारी वीके शर्मा योगी एवं विनोद जोशी द्वारा शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...