🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
*कांग्रेस पार्टी को गांव ढाणी तक मजबूत करने का काम करेंगे: बेनीवाल*
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का बीकानेर पहुंचने पर जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
बीकानेर,16 जुलाई। प्रदेश कांग्रेस के नव
मनोनीत उपाध्यक्ष व पूर्व गृह राज्यमंत्री वीरेंद्र बेनीवाल का रविवार को बीकानेर पहुंचने पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जगह जोरदार स्वागत हुआ।
विभिन्न गांवों में आयोजित हुए इन स्वागत
कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व देकर उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर पर खरा उतरने का हर संभव
प्रयास करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी को गांव ढाणी तक मजबूत करने का काम करेंगे और निचले तबके का उत्थान उनके जीवन की प्रमुख प्राथमिकता रही है और रहेगी। बेनीवाल
ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राजस्थान की कांग्रेस सरकार आम वर्ग के चहूंमुखी कल्याण को लेकर काम कर रही है. कांग्रेस सरकार की सोच राजस्थान में हर घर तक खुशी लाने की है, जिसका पर्याय वर्तमान
में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का सफलतम संचालन है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करते हुए ग्रामीणों को इसका अधिक से अधिक
लाभ दिलाने की बात कही।
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल रविवार को सुबह 10:00 बजे सेरूणा गांव पहुंचे, जहां श्री डूंगरगढ़ प्रधान
प्रतिनिधि केसराराम गोदारा व कांग्रेस नेता चोरूराम गोदारा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। यहां
लुणकरणसर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद राम गोदारा ने अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल को बधाई देते हुए उनके द्वारा बीकानेर व लूणकरणसर के सर्वांगीण विकास को
लेकर किए गए विकास कार्यों के प्रति साधुवाद जताया। गोदारा ने कहा कि वीरेंद्र बेनीवाल का प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन संपूर्ण बीकानेर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान है।
इसके बाद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल गुसाईसर गांव पहुंचे, जहां बीकानेर पंचायत समिति के प्रधान लालचंद आसोपा, मंडल अध्यक्ष मूला
राम जाखड़, ग्राम पंचायत के सरपंच राम कैलाश गोदारा, लूणकरणसर ग्राम पंचायत के सरपंच गणेश राम मेघवाल , नापासर मंडल अध्यक्ष बुलाकी पारीक, शेरेरा मंडल अध्यक्ष सुखराम गोदारा,
नापासर सरपंच रतिराम तावणिया, बेलासर सरपंच दीपाराम, सुंदर लाल मूंधड़ा, प्रताप सिंह बीठू, कौशलेंद्र बिठू व हरि सिंह बीठू सहित बड़ी संख्या में
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ग्रामीणों ने मारवाड़ी साफा पहनाकर स्वागत और सम्मान किया।
गुंसाईसर के बाद प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बेनीवाल नौरंगदेसर गांव पहुंचे, जहां पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन राम कुकणा,
कतरियासर के महंत बीरबल नाथ जी सिद्ध, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र गोदारा , पंचायत समिति सदस्य सुभाष नायक,भारतीय कृषक समाज के जिलाध्यक्ष गोपाल राम कुकणा, रामेश्वर कस्वां, मौलानिया के सरपंच शेराराम मेघवाल, ग्राम पंचायत सरपंच खेताराम
मेघवाल, हंसराज जाखड़, भागीरथ जानी, ब्लॉक कांग्रेस सचिव तुलछनाथ सिद्ध, भारतमाला संघर्ष समिति के अध्यक्ष छोगाराम तर्ड, मघाराम ज्याणी, पूर्व सरपंच भेराज राम कुकणा व रेवंत राम कुकणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
रायसर ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र बेनीवाल का प्रदेश कांग्रेस सचिव शिवलाल गोदारा , जिला परिषद सदस्य रामधन मेघवाल, पंचायत समिति सदस्य धर्मचंद सांगवा,
ग्राम पंचायत सरपंच महेंद्र मेघवाल, हरि सिंह भाटी, लक्ष्मण सिंह, शिवलाल सिंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने साफा व माला पहनाकर स्वागत किया।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...