🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
बीकानेर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल करेंगे इस अभियान का आगाज
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने रविवार को जयपुर में एक सार्वजनिक बैठक में चुनावी शंखनाद करते हुए
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ‘नहीं सहेगा राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने बताया राजस्थान में जल्दी गहलोत सरकार की घर वापसी के साथ कमल खिलेगा जिसके लिए
बीकानेर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली है 'नहीं सहेगा राजस्थान' अभियान आज से प्रदेश के सभी संभागों और जिलों में शुरू हो गया है। यह अभियान 15 दिन तक चलेगा। 1 अगस्त को जयपुर में बड़े प्रदर्शन के साथ 'नहीं सहेगा राजस्थान' का समापन होगा।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
कल बीकानेर से इस अभियान की शुरआत करेंगे इसको लेकर भाजपा कार्यालय में कल जिला पदाधिकारियों, मंडल, मोर्चा अध्यक्षों के साथ प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया जाएगा।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...