🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
दिनाक 17 जुलाई 2023
नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ का बीकानेर ने किया स्वागत
बीकानेर
बीकानेर 17 जुलाई -राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ का आज पहली बार बीकानेर आगमन पर जोरदार स्वागत अभिनंदन हुआ।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जिया उर रहमान आरिफ का कांग्रेस जनों ने रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। वहा से आतिशबाजी के साथ काफिला रैली के रूप में आगे बढ़ा जो मोहला चुनगरान में पहुंचा जहा सभा आयोजित की गई जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया गया।
सभा में राजस्थान सरकार के काबीना मंत्री डॉक्टर बुलाकिदास कल्ला ने कहा की आरिफ की मेहनत और सक्रियता का परिणाम है की आज वे महासचिव के पद पर पहुंचे है। पूर्व राज्यपाल उस्मान आरिफ जी को याद करते हुए कल्ला ने कहा की ये परिवार सदा ही देश और कांग्रेस की सेवा करने में अग्रणी रहा है और आज जिया उर रहमान आरिफ अपने दादा के पदचिन्हों पर चलते हुए सफलतम मुकाम तक पहुंचे यही शुभकामनाए है।
नव नियुक्त प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसको आप सभी के सहयोग से उसी ईमानदारी से निभाउंगा।
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया बड़ी संख्या में आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...