🚩
Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information
🚩🚩🚩🚩🚩
औरों से हटकर सबसे मिलकर
© खबरों में बीकानेर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999
खबरों में बीकानेर
जमीन कब्जाने 25-30 हथियारबंद बदमाश ट्रैक्टर में ईंट, पट्टियां लेकर पहुंचे, पुलिस देख भागे...
बीकानेर
बीकानेर में रविवार की शाम उस समय सनसनी सी फैल गई जब गंगाशहर रोड पर एक पंचायती जमीन कब्जाने के उद्देश्य से 25-30 बदमाश पहुंच गए। वे हथियारबंद थे और साथ ट्रैक्टर में पट्टियां ईंट आदि भी थे।
जमीन श्री अग्रवाल पंचायती भवन की बताई जा रही है। इस आशय का परिवाद कोटगेट थाने में दर्ज कराया गया है। रानीबाजार निवासी दीपक अग्रवाल पुत्र गणेशी लाल के मुताबिक वारदात रविवार शाम करीब 6 बजे की है।
सूचना मिलने के बाद पंचायती भवन के पदाधिकारियों ने इसकी शिकायत दर्ज कराते बताया कि गंगाशहर बदमाश पंचायती भवन के पीछे पड़ी जमीन पर कब्जा कर रहे थे। शिकायत पर एक्शन में आई पुलिस के मौके पर पहुंचने पर बदमाश वहां से भाग गए। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...