खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
लोजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा से मनाई रामविलास पासवान की पुण्यतिथि
बीकानेर । लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व.रामविलास पासवान की पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्मरण सभा का आयोजन कर स्व.रामविलास पासवान के छायाचित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की ।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल और प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार की मौजूदगी मे आयोजित स्मरण सभा के बाद लोजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित धर्मकांटे के पास गरीब और असहायों को वस्त्र वितरण किये और गौवंश का हरा चारा तथा गुड़़ खिलाया। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रमजान मुगल ने कहा कि स्व.रामविलास पासवान गरीबों,मजलूमों और असहायों के मसीहा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित राजनेता थे।
वहीं प्रदेश सचिव मंजूर कलाकार ने कहा कि स्व.रामविलास पासवान ने राष्ट्रीय राजनीति को अलग दिशा देने का काम किया और हमेशा पिछड़ो,दलितों और अल्पसंख्यकों के हक में आवाज बुलन्द की। इस मौके पर लोजपा जिला सचिव कुलदीप तंवर,सैयद उस्मान गनी, इमरान लौहार, सरफुदीन लौहार,राजकुमार खडग़ावत समेत लोजपा के युवा कार्यकता मौजूद थे।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...