खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
दीपावली : शहर के इन तीन स्थानों पर मिलेंगे पटाखा सेल के अस्थाई लाइसेंस
3 स्थानों पर पटाखा विक्रय के लिए मिलेंगे अस्थाई लाइसेंस
बीकानेर । दीपावली के मद्देनजर शहरी क्षेत्र में तीन स्थानों पर पटाखा विक्रय के लिए अस्थाई अनुमति दी जाएगी। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट
(नगर) पंकज शर्मा ने बताया कि दीपावली के दौरान पटाखा विक्रय के अस्थाई लाइसेंस के लिए शहरी क्षेत्र से 254 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदकों को जय नारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट, एमएम ग्राउंड और भीनासर
में राजकीय जवाहर विद्यालय के पास लॉटरी के माध्यम से स्थान आवंटित किया जाएगा।
नगर निगम और नगर विकास न्यास द्वारा इन क्षेत्रों में नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर दुकानें आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इन तीन स्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर पटाखों के अवैध विक्रय की रोकथाम के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।
इनमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी के अलावा नगर निगम के एक-एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। इन टीमों द्वारा अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में नियमित गश्त करते हुए निर्धारित तीन के अलावा अन्य स्थानों पर पटाखों का विक्रय करने वालों के खिलाफ
नियमानुसार सत कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि बीकानेर शहर के अलावा जिले के अन्य तहसील क्षेत्रों के लिए 70 आवेदन प्राप्त हुए हैं।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...