खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
कैंसर को हराने उपचाराधीन जुझारुओं संग दीपावली मनाने का आह्वान
बीकानेर।
project Coordinator Sanjeevani LBC ने बीकानेर में आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल में उपचाराधीन कैंसर पीड़ितों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने का आह्वान लोगों से किया है ।
इस संबंध में कोऑर्डिनेटर अभिषेक जोशी ने अपील जारी करते हुए लोगों से कहा है कि उनकी संस्था दीपावली पर हर वर्ष उपचाराधीन लोगों को साथ त्यौहार मना कर उन्हें संबल देने का प्रयास करती रही है। क्योंकि वे उपचार अधीन रहते हुए इस बड़े त्यौहार पर भी अपने परिजनों से मिलने घर की ओर नहीं जा पाते हैं। इसलिए
हर वर्ष की तरह इस बार भी दिवाली का त्योहार आचार्य तुलसी कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर रोगियों के साथ मनाने का संकल्प है। उनको हमने कपड़े,कंबल(नए या पुराने) मिठाइयां,बच्चों के लिए खिलौने आदि देने का प्रोग्राम रखा है। आप में से कोई भी ये सब चीज दान देना चाहें तो संपर्क (नं नीचे देखें ) कर सकते हैं। प्रोग्राम धनतेरस को रखा गया है।
धन्यवाद
अभिषेक जोशी
project Coordinator
Sanjeevani LBC 9461029895








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...