खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
परिजनों की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से गुहार - पूजा को न्याय दिलाओ
बीकानेर, राजस्थान की पूर्व सीएम और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे देव दर्शन यात्रा पर बीकानेर आईं, इस दौरान बीते माह हुई पूजा मारू पुत्री मूलचंद मारू की मृत्यु को लेकर पूजा के परिजन राजे से मिले और ज्ञापन दिया। परिजनों का आरोप है कि अब तक पूजा के मामलें राजनीतिक दबाव के चलतें पूजा के ससुराल वालों पर किसी भी प्रकार की ठोस कार्यवाही नही हुई है। परिजनों ने पूर्व सीएम राजे के आगे जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए बताया कि पूजा एक समझदार औरत थी जिसे अपनी सभी जिम्मेदारियों का पता था और वो आत्महत्या जैसा भयानक कदम नही उठा सकती। उसे लगातार शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से परेशान किया जा रहा था और अंत में उसे मौत के घाट उतार दिया गया।








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...