खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
हेलमेट नहीं पहनने पर पुलिसकर्मी ने युवक को
मारे ताबड़तोड़ थप्पड़, एसपी ने किया सस्पेंड
उदयपुर। शहर में इन दिनों एसपी
के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन
के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान
के दौरान पुलिसकर्मी की ओर से युवक
के साथ बीच सड़क पर की गई मारपीट
का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त
तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो
वायरल होने के बाद एसपी ने एक
पुलिसकर्मी को संस्पेड कर दिया है।
पूरे
शहर में इस घटना की चौतरफा निंदा हो
रही है। लोगों की मानें तो पुलिस को भी
दायरे में रहकर कार्य करना चाहिए। इस
तरह बीच सड़क पर मारपीट करना
उचित नहीं है।
शहर के बोहरा गणेशजी चौराहे
पर वाहनों की चेकिंग चल रही थी।
चौराहे पर प्रताप नगर थाने में पोस्टेड हेड
कॉन्स्टेबल महावीर प्रसाद टीम के साथ
यहां खड़े थे। इस दौरान एक बाइक
सवार युवक आया। उसने हेलमेट नहीं
पहना था। उसे पुलिसकर्मियों ने रोक
लिया। युवक और महावीर में बहस हो
गई। इतने में महावीर आग-बबूला हो
गए। उन्होंने ताबड़तोड़ थप्पड़ जडऩे शुरू
कर दिए। पूरे घटनाक्रम का रोड की
दूसरी ओर खड़े व्यक्ति ने वीडियो बना
लिया।
वीडियो सामने आने के बाद
एसपी विकास शर्मा ने हेड कॉन्स्टेबल
महावीर प्रसाद को निलंबित कर दिया है।
साथ ही, उदयपुर से 120 किमी दूर
कोटड़ा थाने से अटैच कर दिया गया है।
एसपी की मानें तो पुलिसकर्मी की ओर
से युवक को मारना गलत है।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...