खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
तीन साल बाद खुली स्टोन वेटलिफ्टिंग कंपीटीशन की राह, प्रदेश प्रेसिडेंट बने पहलवान
4 अक्टूबर 2022बीकानेर/
वन हैंड स्टोन वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन राजस्थान की कार्यकारिणी में बीकानेर के पहलवान महावीर कुमार सहदेव को प्रदेश प्रेसिडेंट पद पर चुना गया है।
ज्ञात रहे कि लंबे समय से एसोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन रुका हुआ था जिसमें मुख्य कारण कोरोनाकाल रहा। आगामी दिनों में पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा । इससे अब निरंतर पत्थर के चौकीनुमा माल्हा उठाने की प्रतियोगिताएं पूरे राजस्थान प्रदेश में होगी।
लगातार तीन वर्ष तक किसी भी तरह की प्रतियोगिता नहीं आयोजित हो पाई है। तमाम बीकानेर संभाग के पहलवानों ने इन 3 वर्षों में अच्छी तैयारी की है। दावा किया जा रहा है कि संभाग के ऐसे भारोत्तोलक तैयार हो चुके हैं जो लगभग 80 किलो पत्थर को एक हाथ से सेकंड में ही उठा सकते हैं।
बहुत से ऐसे भी भारोत्तोलक तैयार हुए हैं जो अपनी बॉडी वेट से भी ज्यादा वजन उठाने में माहिर है।
आने वाले समय में बाबा रामदेव जी का मेला "सुजानदेसर चैंपियन" "जेठा भुटृटा पीर मेला चैंपियन" "बीकानेर शहर चैंपियन"एवं राजस्थान चैंपियनशिप की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी









यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...