खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
गरबा खेलते-खेलते युवक की मौत
अहमदाबाद। डांस करते-करते अचानक मौत होने के कई वीडियो इंटरनेट पर पहले
ही मौजूद हैं। अब गुजरात के आणंद से एक ऐसा ही डरा देने वाला वीडियो सामने
आया है।
आणंद जिले की शिव शक्ति सोसाइटी में गरबा का उत्सव चल रहा था। सभी
गरबा खेल रहे थे। तभी एकाएक 21 साल के युवक की दिल का दौरा पडऩे से मौके
हो गई। वीरेंद्र सिंह के नाम के युवक की मौत से शोक की लहर दौड़ गई।
गुजरात में
नवरात्रि पर नौ दिन तक गरबा का आयोजन होता है। 30 सितंबर से शिव शक्ति
सोसाइटी में गरबा खेला जा रहा है। वीरेंद्र भी गरबा खेल रहा था, इसी बीच उसे दिल
का दौरा आया। वह अचानक से गिर पड़ा और मौत हो गई। हर किसी को डरा देने
वाली यह घटना वीडियो में कैद हुई थी।
गरबा उत्सव में मौजूद कुछ लड़के और वीरेंद्र
के दोस्त मोबाइल से रिकॉर्ड कर रहे थे। वीरेंद्र के गिरने का वीडियो कैद हुआ है। गरबा
ग्राउंउ में गिरने पर लोग उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे, लेकिन वीरेंद्र को
बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों के अनुसार वीरेंद्र की मौत हार्ट अटैक से हुई।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...