खबरों में बीकानेर
👇
औरों से हटकर सबसे मिलकर
पहले रिश्वत ली, पकड़ा गया, दूसरी बार रिश्वत ली, फिर पकड़ा गया ये पटवारी
नियमों को धता बता मिले थे दो-दो चार्ज
बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की
बीकानेर टीम ने सोमवार को कार्यवाही करते हुए उपनिवेशन रामगढ़ के पटवारी गोपाल सिंह राजपुरोहित को बीस हजार रूपये की घूस लेते रंग हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पटवारी
करीब ग्यारह साल पहले भी घूसखोरी में पकड़ा जा चुका और कोर्ट उसे दोषी भी करार दे चुका है। आरोपी जैसलमेर के रामगढ़ उपनिवेशन का पटवारी है, जिसे एक काश्तकार से उसकी जमीन खातेदारी में दर्ज करने की एवज में घूस लेते दबोचा है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों के एसपी देवेन्द्र विश्रोई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अनूपगढ़ के चक बारह एच निवासी काश्तकार नूर मोहम्मद ने गत 25 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि मेरी रामगढ़ में आवंटित कृषि भूमि का खातेदारी में अंकन के लिये उपनिवेशन पटवारी गोपाल सिंह राजपुरोहित चालीस हजार रूपये की
रिश्वत मांग रहा है। सौदा बीस हजार में तय होने के बाद आरोपी पटवारी ने सोमवार सुबह यहां एमएन होस्पीटल के पास बुलाया।
इधर परिवादी की शिकायत पर कार्यवाही के लिये ब्यूरो की टीम पहले ही एमएन होस्पीटल के आस पास तैनात थी। आरोपी ने जैसे ही
बीस हजार रूपये लेकर अपने शर्ट की जेब में डाले ब्यूरो टीम ने उसे रंगे हाथो दबोच कर कैमिकल मिले पानी में हाथ धूलाए तो उसका रंग गुलाबी हो गया। एसीबी के सीआई आनन्द मिश्रा की अगुवाई में काम करने वाली टीम में हैड कांस्टेबल बजरंग सिंह, नरेन्द्र कुमार, राजवीर सिंह,कांस्टेबल अनिल कुमार, प्रेमाराम मेघवाल, हरिराम, भगवानाराम दास शामिल थे।
फील्ड में पोस्टिंग के साथ अतिरिक्त चार्ज
भ्रष्टाचार में दूसरी बार हाथ रंगवा चुके आरोपी उपनिवेशन पटवारी के पास रामगढ़ का अतिरिक्त चार्ज भी है, जबकि राजकीय नियमों के अनुसार रिश्वत के आरोपी को फिल्ड पोस्टिंग नहीं दी जा सकती है। लेकिन उपनिवेशन पटवारी गोपाल सिंह राजपुरोहित को राज्य सरकार ने एक साथ मलाईदार पदों का जिम्मा सौंप रखा था। गोपाल राजपुरोहित वर्ष 2012
में भी पांच हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस पर एक बार अदालत में आरोप साबित हो चुके हैं। उसे 24 जून को ही अदालत ने रिश्वत लेने के मामले में दोषी माना था। लेकिन वो अपील में चला गया और सोमवार को एक बार फिर भ्रष्टाचार में
हाथ रंगवा लिये।
एसीबी के एएसपी रजनीश पूनिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ अभी जारी है। गोपाल सिंह
के करणी नगर स्थित मकान पर भी छानबीन की जा रही है। साथ ही उसके बैंक खातों और लॉकर भी एसीबी खंगालने की तैयारी में है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रजनीश पूनिया ने बताया कि पूछताछ के बाद ही स्पष्ट
होगा कि उसके पास कितनी संपत्ति है।
( 🙏युगपक्ष)
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनायें और बधाइयां 🌹- मोहन थानवी








यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...