खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋


✍️
बीकानेर : IT union का वादा खिलाफी आंदोलन 15 सितंबर से
राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ ने सरकार को पत्र भेजकर पूर्व में की जा चुकी अपनी मांगो की पूर्ति 15 सितंबर से पहले न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्र में बताया है कि 15 दिवस में समझौता पत्र की क्रियान्विति हेतु निवेदन किया गया था, जिस पर भी आज दिनांक तक संबंधित विभाग द्वारा कोई यथोचित कार्यवाही नही की गई है। आज दिनांक तक 10 माह से अधिक का समय व्यतीत होने के पश्चात एवं समय-समय पर विभाग को चेताने के बावजूद भी अधिकंाष मांगो पर विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही अमल में नही लाई जा रही है। विभाग का संघ की मांगो के प्रति उदासीन रवैया कर्मचारियों के हित के प्रति स्पष्ट कुठाराघात प्रतीत होता है, जिसके विरोध स्वरूप संघठन द्वारा दिनांक 15.09.2022 से वादा खिलाफी आंदोलन का निर्णय लिया गया है। 15 सितम्बर 2022 से पूर्व समझौता प्रपत्र के क्रियान्वयन हेतु विभाग द्वारा ठोस कदम उठाये जावे अन्यथा राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ 15 सितम्बर 2022 से चरणबद्ध ‘‘वादा खिलाफी आंदोलन‘‘ प्रारम्भ करेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी विभाग की होगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...