खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर


✍️गाजीपुर : भगवन्त यादव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त
*भाजपा की सरकार मे देश मे बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी - भगवन्त यादव प्रदेश कोआर्डिनेटर
भगवन्त यादव कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कोऑर्डिनेटर नियुक्त
कांग्रेस कार्यालय दिल्ली में भगवन्त यादव को नियुक्ति पत्र देकर कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिह यादव ने पद भार सौपे
उत्तर प्रदेश के हर जिले का संगठन जल्द तैयार होगा
गाजीपुर (संबाददाता) । जनपद दौरे पर आये कांग्रेस पिछड़ा बर्ग के स्टेट कोआर्डिनेटर ने उक्त बाते पत्रकार बार्ताके दौरान कही। उन्होने कहा आज देश मे बेरोजगारी महंगाई से जनता परेशान है। रसोई गैस से लेकर डीजल पेट्रोल उर्बरक के दाम काफी बढ़े जो भाजपा सरकार की देन है। सरकारी संस्थाओ को निजिकरण किया जा रहा है। मुझे कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश कोऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त कियागया है जल्द ही पूरे प्रदेश का संगठन तैयार कर दिया जायेगा। पार्टी के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने मुझे नियुक्ती पत्र सौप कर अहम जिम्मेदारी दिया।
उन्होंने इस दायित्व के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन कैप्टन अजय सिंह यादव पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता डा अरूणेश यादव डा सुबाष यादव आदि राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताया।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...