खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
जानिए : श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम
🌷 *श्राद्ध पक्ष में अपनाए जाने वाले सभी मुख्य नियम*
➡ *10 सितम्बर 2022 शनिवार से महालय श्राद्ध आरम्भ ।*
👉🏻 *1) श्राद्ध के दिन भगवदगीता के सातवें अध्याय का माहात्म पढ़कर फिर पूरे अध्याय का पाठ करना चाहिए एवं उसका फल मृतक आत्मा को अर्पण करना चाहिए।*
👉🏻 *2) श्राद्ध के आरम्भ और अंत में तीन बार निम्न मंत्र का जप करें l*
➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*
🌷 *ll देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च l*
*नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव भवन्त्युत ll*
🙏🏻 *(समस्त देवताओं, पितरों, महायोगियों, स्वधा एवं स्वाहा सबको हम नमस्कार करते हैं l ये सब शाश्वत फल प्रदान करने वाले हैं l)*
👉🏻 *3) “श्राद्ध में एक विशेष मंत्र उच्चारण करने से, पितरों को संतुष्टि होती है और संतुष्ट पितर आपके कुल खानदान को आशीर्वाद देते हैं*
➡ *मंत्र ध्यान से पढ़े :*
🌷 *ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं स्वधादेव्यै स्वाहा|*
👉🏻 *4) जिसका कोई पुत्र न हो, उसका श्राद्ध उसके दौहिक (पुत्री के पुत्र) कर सकते हैं l कोई भी न हो तो पत्नी ही अपने पति का बिना मंत्रोच्चारण के श्राद्ध कर सकती है l*
👉🏻 *5) पूजा के समय गंध रहित धूप प्रयोग करें और बिल्व फल प्रयोग न करें और केवल घी का धुआं भी न करें|*
🙏🏻 *श्राद्ध महिमा पुस्तक से*





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...