खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋कांग्रेस : भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी रात्रि विश्राम कंटेनर में करेंगे

✍️
कांग्रेस : भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी रात्रि विश्राम कंटेनर में करेंगे
5 महीने मे 12 राज्यो को देगी नया संदेश
*बेरोजगारी महंगाई से त्रस्त है देश*
*कैप्टन अजय सिंह यादव*
संबाददाता कुशीनगर उक्त जानकारी दूरभाष पर कांग्रेस प्रवक्ता डा अरूणेश यादव ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा
कन्या कुमारी से कश्मीर तक 3570 किमी लम्बी भारत जोड़ो यात्रा मे युवाओ के चहेते राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी का देश भक्ति का सफरनामा कांग्रेस कार्यकर्ताओ और देश को नया सबेरा का संदेश दे रहाहै।
कन्याकुमारी से कांग्रेस के महत्वाकांक्षी सफर 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हो गई है। 3570 किमी लंबी यह यात्रा पांच महीनों में 12 राज्यों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इस यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर पहुंचे और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ पिछड़ा बर्ग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव तथा राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल कदम से कदम मिलाकर चल रहे है। यह यात्रा महंगाई बेरोजगारी निजिकरण के बिरूद्ध और संबिधान बचाने दलितो पिछड़ो अल्पसंख्यको केअधिकार दिलाने हेतु चलाया जा रहाहै। मिशन 2024 मे कांग्रेस को केन्द्र मे लाने हेतु जनजन तक संदेश देनाहै
एक कदम हम चले
एक कदम आप
प्रतिदिन तय करेंगे 23 किमी का सफरनामा
यह पदयात्रा दो सत्र में चलेगी। पहली शिफ्ट में सुबह साढ़े 10 बजे यात्रा शुरू होगी और दोपहर में साढ़े तीन बजे। एक दिन में 22 से 23 किमी की दूरी तय करने की योजना है। इस यात्रा में अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 117 कांग्रेस नेता शामिल होंगे। वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता भी मार्च कर रहे है
रात्रि बिश्राम कंटेनर में राहुल गांधी करेगें
60 कंटेनर तैयार किए गए हैं। 150 दिनों की इस यात्रा में राहुल गांधी भी कंटेनर में सोएंगे विश्राम के समय एक गांव के आकार में इन कंटेनरों को लगा दिया जाएगा। कंटेनर में एयर कंडीशनर भी लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यात्रा में शामिल लोग स्थानीय भोजन करेंगे। गांव के लोग भोजन भी तैयार करेंगे। वहीं सभी साथ में खाना खाएंगे। होटल मे कोई भी नेता नहीं रुकेगा।
उन्होने बताया कि
सादगी सदभाव को कायम रखते हुये गांधीबादी राजनीती को आमजनमानस को संदेश देना ही मकसद है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...