खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋खुले नाले में गिर गई गाय, लोगों ने मिलकर निकाला

✍️
खुले नाले में गिर गई गाय, लोगों ने मिलकर निकाला
बीकानेर
पुरानी जेल क्षेत्र में रात को खुले नाले में एक गाय गिर गई। लोगों ने सुबह जब गाय को नाले में तड़पते देखा तो एकजुट होकर उसे किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।
मशक्कत करते लोगों में रोष रहा कि इस एरिया में यह खुला नाला 6 महीने पहले ही बनवाया गया लेकिन इसको कवर नहीं किया गया है। जिसके कारण आए दिन पशु नाले में गिरकर चोटिल होते हैं।
क्षेत्र के निवासियों ने बताया कि पुरानी जेल के पास एक नया नाला 6 महीने से खुला पड़ा है। आए दिन उसके अंदर गाय गिरती है। मोहल्ले वासी मिलकर उसको निकालते हैं। आज फिर रात को गाय गिरी थी। सवेरे नगर निगम के कर्मचारियों ने देखा। तब सभी कर्मचारियों ने व मोहल्ले वासियों ने गाय को निकाला।
मोहल्ला वासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्दी से जल्दी इस नाले को कवर करवाएं जिससे कोई भी पशु इंसान इसके अंदर ना गिरे और कोई बड़ा हादसा ना हो।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...