खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर

✍️
बीकानेर : पति और बेटे सहित पूर्व सभापति जसोदा गहलोत अरेस्ट
एक मामले में हनुमानगढ जिले के महिला थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों अरोपियों को हनुमानगढ ले गई है
बीकानेर के तत्कालीन नगर परिषद में भाजपा की पूर्व सभापति जसोदा गहलोत और उनके पति और बेटे को दहेज प्रताड़ना के एक मामले में हनुमानगढ जिले के महिला थाना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों अरोपियों को हनुमानगढ ले गई है।
महिला थाना की एसएचओ मोनिका बिश्नोई ने अभय इंडिया को बताया कि वर्ष 2021 में परिवादी संध्या गहलोत ने हनुमानगढ के महिला पुलिस थाने में दहेज प्रताडना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसने अपने पति मुकेश गहलोत, ससुर बुलाकी गहलोत और सास जसोदा गहलोत के खिलाफ दहेज के लिए तंग परेशान करने का आरोप लगाया था। इस मामले में जांच के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...