खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋जेगला गांव के सीताराम ने किया गांव का नाम रोशन

✍️
जेगला गांव के सीताराम ने किया गांव का नाम रोशन
जुनून और जज्बा किसी भी इंसान को उसकी मंजिल तक पहुंचा सकता है जेगला गांव के सरकारी शिक्षक अर्जुनराम के पुत्र सीताराम ने सरकारी विद्यालय में अध्ययन करते हुए डॉक्टर बनने का सपना देखा था अब वह सपना साकार होने के करीब है क्योंकि नीट में सीताराम अखिल भारतीय स्तर पर शानदार रैंकिंग के साथ मंजिल प्राप्त करने के पथ पर अग्रसर है सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी में शानदार अंक प्राप्त करने वाले सीताराम जेगला गांव के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने यह परीक्षा पास की है।
सीताराम की ऑल इंडिया रैंकिग 1550 और जनरल केटेगरी में 942 है ।
जेगला ग्राम वासियों में उत्साह का माहौल है।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...