खबरों में बीकानेर
औरों से हटकर सबसे मिलकर
🦋

✍️
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधुपर प्रांत की नई कार्यकारिणी की घोषणा ।
बीकानेर।
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर प्रांत की बैठक बीकानेर में बुधवार को राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री डा. विपिन चंद्र पाठक के सान्निध्य में वेटरनरी सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डा.अन्नाराम शर्मा व संचालन प्रांत अध्यक्ष डा.अखिलानंद पाठक ने किया। प्रांत मीडिया प्रमुख पवन पाण्डेय ने बताया कि बैठक में अखिल भारतीय साहित्य परिषद के वर्ष भर में होने वाले कार्यों पर चिंतन मनन करने के साथ साथ प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गयी। नवीन कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में डा.विमर्शानंद महाराज बीकानेर,डा.मोहनलाल गुप्त जोधपुर,डा.भंवर कसाना नागौर,संतोष महाराज बीकानेर,डा.आनंदप्रकाश त्रिपाठी लाडनू , प्रांत महामंत्री कर्ण सिंह बेनीवाल भादरा हनुमानगढ़ ,प्रांत संगठन मंत्री लालाराम प्रजापत रानी,डा.कैलाश कौषल प्रांत महिला प्रमुख, उपाध्यक्ष के रूप में डा.गोपीराम शर्मा गंगानगर,डा.परमानंद भट्ट जालोर,डा.मोनिका बीकानेर, कोषाध्यक्ष डा.प्रेमप्रकाश पारीक बीकानेर, प्रांत सह सचिव डा.शिवराज भारतीय नोहर बतौर सदस्य डा.पूनाराम पटेल रोहिडा,डा.कामिनी ओझा जोधपुर,डा.गोरधनसिंह सोढा़ जहरीला बाड़मेर, ओमप्रकाश सुथार रावतसर को दायित्व प्रदान किया गया।





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...