खबरों में बीकानेर...
✍🏻एंटी रोमियो स्क्वायड से जुड़ी लेडी कांस्टबेल हुई यौन उत्पीडऩ का शिकार
👉खबर या कोई लाइन सुनने के लिए सिलेक्ट करके टच करें 🎼🔊
📷
एंटी रोमियो स्क्वायड से जुड़ी लेडी कांस्टबेल हुई यौन उत्पीडऩ का शिकार
सड़क पर मजनुओं को पढ़ाती थी एंटी रोमियो का पाठ लेडी कांस्टबेल खुद हुई दारोगा के यौन
उत्पीडऩ का शिकार
बांदा। यूपी पुलिस के कारनामे से लगातार खाकी लगातार दागदार हो रही है। कहीं दरोगा फरियादी के साथ थाने में दुष्कर्म करता है, तो कहीं पूछताछ के नाम पर महिला को थाने में पीट-पीटकर अमानवीय यातनाएं दी जाती हैं। वही खाकी से विभाग की महिलाएं भी सुरक्षित
नहीं हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बांदा का है जहां मिशन शक्ति अभियान के एंटी रोमियो स्क्वायड से जुड़ी एक महिला कांस्टेबल यौन उत्पीडऩ का शिकार हो गई। यौन उत्पीडऩ करने वाला भी दारोगा था। इस मामले में दारोगा को जेल की हवा खानी पड़ गई है। घटना गिरवां थाने से जुड़ी है। इसी थाने में तैनात महिला कांस्टेबल एंटी रोमियो का पाठ पढ़ाने सड़कों पर निकलती थी। वही महिला कांस्टेबल एक दारोगा के उत्पीडऩ का शिकार हो गई। बबेरू कोतवाली में तैनात दारोगा शिवा मौर्य ने उसे प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और कई दिन तक यौन उत्पीडऩ करता रहा। बाद में
पता चला इसी दारोगा ने बबेरू में किसी अन्य महिला से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है।
युगपक्ष
ch







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...