खबरों में बीकानेर...
✍🏻सीएम गहलोत ने किया आश्वस्त, डॉक्टर्स ने किया आंदोलन स्थगित
👉
💘
📷
सीएम गहलोत ने किया आश्वस्त, डॉक्टर्स ने किया आंदोलन स्थगित
मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद डॉक्टर्स ने किया
अपना आंदोलन स्थगित
जयपुर । दौसा के लालसोट में पिछले दिनों महिला डॉक्टर के सुसाइड मामले में जयपुर समेत पूरे प्रदेश में चल रहा डॉटर्स का आंदोलन आज स्थगित हो गया। जयपुर मेडिकल एसोसिएशन (जेएमए) और प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी (पीएचएनएचएस) के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद यह फैसला किया।
एसोसिएशन के इस फैसले से उन लोगों को राहत होगी जो प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज नहीं मिलने से परेशान हो रहे थे। इस घटनाक्रम के बाद से प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों ने 30 मार्च से ओपीडी बंद कर रखी है। डॉक्टर्स के एक दल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अपनी कुछ मांगे रखी, जिन्हें मुख्यमंत्री पूरा करवाने का आश्वस्त दिया। पीएचएनएचएस के सचिव डॉ. विजय कपूर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अर्चना शर्मा प्रकरण में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक धाराओं के तहत निष्पक्ष व सत जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस जल्द ही इस मामले में लिप्त सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात के बाद सभी संगठनों ने जेएमए में एक बैठक की, जिसमें सभी ने एकमत होकर आंदोलन को 5 अप्रैल से स्थगित करने का निर्णय किया। इसके साथ ही निर्णय लिया कि 10 दिनों के बाद प्रशासन की ओर से इस घटनाक्रम में क्या कार्यवाही की गई, इसका रिव्यू करके आगे के आंदोलन की समीक्षा की जाएगी।






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...