खबरों में बीकानेर...
✍🏻राजस्थान : टोही विमान यूएवी क्रैश
👉
💘
📷
राजस्थान : टोही विमान यूएवी क्रैश
जैसलमेर । राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का एक टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जैसलमेर शहर की सागरमल आवासीय कॉलानी के नजदीक यह हादसा हुआ। वायुसेना का यह विमान रिमोट चलित था। जानकारी के अनुसार यह रिमोट चलित विमान ट्रायल के दौरान क्रैश हो गया है। इस दुर्घटना में किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। जानकारी के
अनुसार अमर शहीद सागरमल गोपा कॉलोनी के पास भारतीय वायुसेना का यह यूएवी विमान अचानक क्रैश हो गया है। विमान क्रैश होते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसने भी इस हादसे के बारे में सुना घटना स्थल पर
देखने के लिए दौड़ पड़ा। गनीमत रही कीघटना के बाद आग नहीं लगी और कोई हताहत नहीं हुआ। इसी दौरान यह विमान क्रेश हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे वाली जगह को सुरक्षा घेरे में ले लिया। फिलहाल मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही इस हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिल पाई कि यह विमान क्रैश कैसे हुआ है। जांच अधिकारी इसकी जांच करने में जुटे है।







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...