खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻युगपक्ष हिस
सीएम ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार
को हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भवन का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम गहलोत ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब किसी विश्वविद्यालय को बंद किया गया हो। लेकिन हमारी सरकार ने न सिर्फ विश्वविद्यालय को फिर से शुरू किया। बल्कि इसे और बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि जब मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था। तब राजस्थान में सिर्फ 6 विश्वविद्यालय थे लेकिन आज राजस्थान में इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई है। इस दौरान सीएम गहलोत ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि आज मीडिया को केंद्र के दबाव में काम करना पड़ रहा है। मीडिया मालिकों के भी ईडी, सीबीआई के छापे पड़ सकते हैं। देश में हिंसा, तनाव और अशांति का माहौल है। जो देश के लिए चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि कोई नहीं जानता कि देश
किस दिशा में जाएगा। लेकिन हमें इसे लोकतंत्र की मूल भावना के अनुसार चलना होगा। इसमें पत्रकारिता की भूमिका भी विशेष होती है।
क्यों कि पत्रकार ही सरकारों को आइना दिखने
का काम करते है। चाहे सरकार किसी भी पार्टी की हो।
ऑनलाइन शिलान्यास समारोह के दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने पूर्व बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले शासन में हमने दो विवि शुरू किए थे। लेकिन सरकार बदलने पर दोनों विवि को बंद कर दिया गया था। जबकि इससे पहले देश में ऐसा कभी नहीं हुआ था। लेकिन मुझे खुशी है कि जब हमारी सरकार फिर बनी, तो हमने इन्हे फिर से शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं चाहता कि अब प्रदेश से बड़े पत्रकार देश में हों। अब मीडिया हाईटेक हो गया है। राजस्थान के छात्रों को भी अवसर मिलना चाहिए। इसलिए पत्रकारिता
विवि के लिए कोई कमी नहीं होगी।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...