खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻 युगपक्ष हिस
रीट : डोटासरा के बंगले पर पोती कालिख, नाथी का बाड़ा लिखकर जताया रीट पेपरलीक का विरोध
डोटासरा के जयपुर बंगले पर
भी भाजयुमो ने पोती कालिख
नाथी का बाड़ा लिखकर जताया रीट पेपरलीक का
विरोध, धरी रह गई 'वाई कैटेगरी की सुरक्षा
जयपुर । भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जयपुर में प्रदेश
कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के सिविल लाइंस में सरकारी
आवास की चारदीवारी पर भी नाथी का बाड़ा लिख दिया। रीट में चीट मामले को
लेकर सीकर के बाद जयपुर में भी बीजेपी युवा मोर्चा ने डोटासरा के घर पर कालिख
पोतकर नाथी का बाड़ा लिखकर विरोध जताया। जयपुर में दो दिन पहले विरोध प्रदर्शन
कर रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की गूंज सीकर और जयपुर दोनों जगह
सुनाई दी है। बड़ी बात यह है कि डोटासरा को श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। हाई
सिक्योरिटी वाले और वीआईपी एरिया में घुसकर बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ता डोटासरा
के बंगलों पर कालिख पोत गए,लेकिन सिक्योरिटी एजेंसियों और पुलिस को भनक
तक नहीं लगी। सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद वापस
दीवारों को सफेद रंग से पुतवाया गया है। डोटासरा के जयपुर और सीकर बंगलों के
बाहर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...