खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻 युगपक्ष (राजेश सोनी)
बीकानेर : अधबने मकान में महिला का शव मिला, हत्या की आशंका
नाल । नाल
थाना क्षेत्र के गेमनापीर रोड पर एक
निर्माणाधीन मकान में महिला का शव
मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक
पड़ताल से पता चला है कि यह शव
करीब तीन-चार दिन पुराना लग रहा है।
वहीं मौका ए वारदात के नज़रिये से
महिला की हत्या की आशंका भी
प्रतीत होती है। सूचना मिलने पर
नाल थाने के सीआई विक्रम सिंह
चारण व उनकी टीम मौके पर पहुंची
और एफएसएल टीम को मौके पर
बुलाया। युगपक्ष को जानकारी देते हुए
सीआई विक्रम सिंह चारण ने बताया
कि एक अज्ञात महिला उम्र करीब 25
से 30 साल शरीर पर सलवार सूट
पहन रखा है। बाल काले हैं सिर व
गले पर चोट के निशान हैं। इसके दोनों
हाथों में एक-एक लाल रंग की चूड़ी
पहन रखी है तथा पैरों में काले रंग की
जुराब पहन रखी है। बाएं हाथ की
कलाई पर हिंदी में निशा लिखा हुआ
है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच
आरंभ कर दी है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...