खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻 युगपक्ष
धमाके से ग्रामीण इलाका सहमा, सॉनिक बूम...
बीकानेर । जिले में
गुरूवार की सुबह नोखा और पांचू सहित
आसपास के करीब पचास किलोमीटर
इलाका तेज धमाका हुआ। अचानक हुए
तेज धमाके से इलाके के लोग सहम गये
और विस्फोट की अफवाहों ने जोर
पकड़ लिया। इस बीच प्रशासन और
पुलिस ने विस्फोट की घटना को नकारते
हुए स्पष्ट किया कि यह धमाका एयरफोर्स
के लड़ाकू विमान के सॉनिक बूम के
कारण हुआ है। इसलिये लोगों को डरने
घबराने की जरूरत नहीं है। प्राप्त
जानकारी के अनुसार इलाके में करीब
ग्यारह बजे तेज धमाका हुआ। आवाज
इतनी तेज़ थी कि लोग घरों से बाहर
निकल गए। घरों में रखे फर्नीचर और
बर्तन तक में कंपन हुआ। कुछ लोगों को
लगा कि ये भूकंप की आवाज है। किसी
को लगा कि आसपास कोई बम फटा है।
किसी ने मकान गिरने की आशंका
जताई। नोखा और पांचू में लोगों ने एक
दूसरे को फोन करने शुरू कर दिए। ये
आवाज नागौर के कुछ गांवों तक भी
सुनाई दी। जिससे फर्नीचर और बर्तन
सहित कई सामान अपनी जगह से
खिसक गए। धमाके की गूंज से नोखा
के स्कूल में पढ़ रहे बच्चे भी इस तेज
धमाके से डर गए। बाद में खुलासा हुआ
कि एयरफोर्स अभ्यास के दौरान उड़े
विमानों से यह आवाज हुई थी। जो
सामान्य है। बादलों के बीच लड़ाकू
विमान साउंड बैरियर को तोड़ता है तो
सॉनिक बूम उत्पन्न होता है। सॉनिक बूम
से धमाका इतना जोरदार होता है कि कई
किलोमीटर तक घरों एवं भवनों की
खिड़कियां हिल जाती है। वायु सेना की
ओर से ऐसा कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया
गया है लेकिन माना जा रहा है कि
सॉनिक बूम के कारण ही ये धमाका
हुआ है। इससे पहले भी बीकानेर में ऐसे
धमाकों की आवाज सुनाई देती रही है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...