खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻युगपक्ष हिस
कोरोना फुफकारा : बीकानेर और इन जिलों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियों के हालात
जयपुर । राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच मंगलवार से पाबंदियां लगाई जा चुकी हैं। 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट वाले इलाकों में कभी भी लॉकडाउन जैसी सख्ती लगाई जा सकती हैं। गृह विभाग की गाइड लाइन में इसका प्रावधान किया गया है। प्रदेश के जयपुर सहित 10 जिलों में हालात अच्छे नहीं हैं। इन जिलों में 10 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। इनमें जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, चित्तौडग़ढ़, दौसा, कोटा, उदयपुर और पाली शामिल हैं। जयपुर में हॉटस्पॉट बने वैशाली नगर, मानसरोवर सहित कई कॉलोनियों में भी सख्ती बढ़ेगी। ऐसे एरिया रेड जोन में हैं। उल्लेखनीय है कि बीकानेर में सोमवार को 24 घंटे में 194 मरीज आए थे जबकि मंगलवार को 307 मरीज मिले है।
शहरों में 100 एक्टिव केस वाली जगह रेड जोन में शहरों में 1 लाख जनसंख्या पर 100 एक्टिव केस हैं, उसे रेड जोन में रखा गया है। ऐसे इलाके जहां 51 एक्टिव केस हैं, उसे येलो जोन में रखा गया है। 1 लाख की जनसंख्या पर 50 या इससे कम एक्टिव केस वाला क्षेत्र ग्रीन जोन में है। इसी तरह, जिस गांव में 20 एक्टिव केस होंगे, वह रेड जोन में माना जाएगा। 20 से कम एक्टिव केस पर येलो जोन होगा। जिस गांव में एक भी केस नहीं होगा, उसे ग्रीन जोन में ही रखा जाएगा। गांव में एक भी केस हुआ, तो उसे येलो जोन में गिना जाएगा। रात 8 बजे बंद हुए बाजार मंगलवार से बाजार रात आठ बजे तक ही खुल सके। शहरों में शादी समारोह से लेकर हर तरह की सार्वजनिक गैदरिंग में केवल 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शादी से लेकर सार्वजनिक आयोजनों में 100 लोगों की लिमिट रहेगी। आज से धार्मिक स्थल सुबह 5 बजे से रात 8 बजे तक ही खुलेंगे। फूल माला, प्रसाद, चादर लेकर जाने पर रोक रहेगी। रविवार को पूरी तरह कर्फ्यू रहेगा। शनिवार रात 11 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...