खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
बीकानेर : कोरोना का साया और गहराया, सुबह की रिपोर्ट में आंकड़ा 3सौ पार आया
बीकानेर
बीकानेर में कोरोना वायरस फैल गया लगता है। बुधवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी जांच रिपोर्ट में एक साथ 306 संक्रमित दर्ज हुए ।
याद रहे बीते दिन सुबह और शाम की रिपोर्ट मिलाकर 307 संक्रमित दर्ज हुए थे। आज सुबह सबह ही 300 के पार संक्रमितों का आंकड़ा आने से चिंता बहुत अधिक बढ़ गई है। हालांकि बीते दिन 43 केस रिकवर भी हुए। और आशा की जाती है कि आज भी रिकवर केस की संख्या बढ़ेगी। और एक्टिव केस की संख्या में कुछ कमी दर्ज हो सकेगी।
दूसरी और प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों को कोरोनावायरस के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए अपनी ओर से प्रयासरत है। बीती रात जिला कलेक्टर और एसपी ने सिटी राउंड लेकर लोगों तक जागरूकता का संदेश भी पहुंचाया और व्यवस्था का अवलोकन भी किया।
Morning positive report 306
बीते दिन
*कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर*
*कोविड सम्बन्धी दैनिक रिपोर्ट*
दिनांक: 11-01-2022
कुल सेम्पल- 2208
पॉजिटिव- 307
रीकवर- 43
कुल एक्टिव केस- 1257
कोविड-केयर सेंटर- 00
हॉस्पिटल- 08
होम क्वारेन्टइन- 1249
मृत्यु 00
कन्टेन्टमेंट जोन- 00
18 माइक्रो कंटेनमेंट
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...