खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻हिस युगपक्ष
राजस्थान में कोरोना : 4 की मौत, 6,366 नए संक्रमित
जयपुर । राजस्थान में मंगलवार को कोरोना के 6366 नए केस मिले हैं, जबकि 4 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले प्रदेश में 4 जुलाई को एक साथ 4 मरीजों की मौत हुई थी। जयपुर
सहित 14 जिलों में कोरोना के 100 या उससे ज्यादा केस मिले हैं। करीब 14 दिन के बाद आज ऐसा हुआ है, जब जयपुर में केस बढऩे के बजाए कम आए हैं। पिछले 24 घंटे के अंदर जयपुर में 2166 नए केस मिले हैं, जो सोमवार की तुलना में 583 कम हैं। राजस्थान मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट से जारी रिपोर्ट के अनुसार, जयपुर, नागौर, अजमेर और अलवर में एक-एक मरीज की मौत हुई है। राजस्थान में अब तक 9 लाख 88 हजार 638 लोग संक्रमित हो चुके है,
जिनमें से 9 लाख 49,063 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 8978 मरीजों की अब तक इस बीमारी से मौत हो चुकी।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...