खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
*बीकानेर डेली न्यूज*
*बीकानेर डेली न्यूज*
✍🏻
रमजान मुगल ने जताया प्रशासन-पुलिस का आभार
बीकानेर। आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर फायरिंग और जानलेवा हमले की वारदात के बाद बीकानेर शहर में उपजे हालातों पर काबू पाने के साथ शहर का सौहार्द बनाये रखने के लिये लोजपा जिला अध्यक्ष रमजान मुगल ने जिला प्रशासन और पुलिस का आभार जताया है। मुगल ने बुधवार को जारी अपने प्रेस बयान में कहा कि अंबेड़कर सर्किल पर युवक पर हमलेबाजी के अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मंगलवार को बीकानेर बंद के दौरान कोटगेट पर धरना प्रदर्शन के लिये उमड़ी भीड़ में शामिल हुए कुछ लोगों ने माहौल बिगाडऩे के लिये समूचे माहौल को सांप्रदायिक तूल देने का प्रयास किया। लेकिन प्रशासन और पुलिस के पुताख् बंदोबस्तों के कारण शहरभर में माहौल काबू में रहा। इसके लिये संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, आईजी प्रफुल्ल कुमार, जिला कलक्टर नमित मेहता और जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव की सराहना की जानी चाहिए। मुगल ने कहा कि मंगलवार को कोटगेट से लेकर कलक्टरी तक विरोध प्रदर्शन के दौरान उपजे हालातों को लेकर सोशल मीडिया के जरिये दिनभर फैलती रही अफवाहों ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर प्रभावी अंकुश लगाने की जरूरत है।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...