खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
डेयरी प्लांट पहुंचे कॉमर्स व होम साइंस विद्यार्थी, उत्पादन - विपणन प्रक्रिया जानी
बी. जे. एस. रामपुरिया जैन कॉलेज, बीकानेर के कॉमर्स और होम साइंस विद्यार्थियों ने आज डेयरी प्लांट का औद्योगिक भ्रमण किया।
होम साइंस विद्यार्थियों को डेयरी के विभिन्न उत्पादों के बारे में ग्राहकों की आवश्यकता और ग्राहक शिक्षा, दूध संरक्षण प्रक्रिया के प्रत्येक पहलू पर विस्तार पूर्वक बताया तथा कॉमर्स विद्यार्थियों को विभिन्न डेयरी उत्पादों जैसे दूध, दही, घी व पनीर की कच्चे माल से लेकर निर्मित उत्पाद तक की संपूर्ण प्रक्रिया को बारीकी से समझाया। विद्यार्थियों को उरमूल डेयरी के विभिन्न उत्पादों का विपणन, उत्पादन तथा लेखांकन के बारे में भी जानकारी दी गयी।
डेयरी उत्पादों के संरक्षण प्रमाणीकरण और बाजार तक पहुंचने तक की श्रंखला को विस्तार से बताया।
प्राचार्य डॉ पंकज जैन ने बताया कि इस तरह के इंडस्ट्रियल टूर से जहां एक ओर विद्यार्थियों के सैद्धांतिक पाठ्यक्रम की अपेक्षा को पूरा करता है वहीं दूसरी और यह व्यवहारिक ज्ञान से रूबरू करवाने का सटीक माध्यम है। आज का टूर डॉ. मनोज कुमार सेठिया तथा डॉ. अनिल तिवारी के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ।
उर्मुल डेयरी प्लांट में प्रोडक्शन इंचार्ज श्री अरिहंत जैन और ऑपरेटर श्री जगदीश कस्वा ने इस भ्रमण को साकार रूप दिया।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...