खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रंगोली तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
एन.एस.एस. के तत्वाधान में श्री जैन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के विधार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। एन.एस.एस. प्रभारी डॉ. सुशील कुमार दैया ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लविका वर्मा, द्वितीय स्थान अदनान अली, तृतीय स्थान सुमति सारस्वत तथा सांत्वना पुरस्कार युवराज व्यास तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जतिन जैन, द्वितीय स्थान सौरभ जांगिड., तृतीय स्थान मानस कालावत तथा सांत्वना पुरस्कार देवेश महात्मा को दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विधार्थियों का महाविधालय प्राचार्य श्री शिवरामसिंह झाझडि़या तथा समस्त महाविधालय परिवार ने उत्साह वर्द्वन किया। सभी विधाथियों का महाविधालय के प्रबंध कार्य कारिणी के सदस्य श्री किशोर बांठिया ने सम्मान कर उत्साह बढा़या तथा विजेता विधार्थियों को पुरस्कार प्रदान किया।
C P MEDIA





यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...