खबरों में बीकानेर
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
✍🏻
रामपुरिया कॉलेज की छात्रा गुनगुन सोलंकी को तीरंदाजी में मिला स्वर्ण पदक
बी.जे.एस. रामपुरिया जैन कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुनगुन सोलंकी ने महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के तत्वाधान में द्वारिका शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, नाल द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
महाविद्यालय के PTI श्री मानवेंद्र शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुनगुन के इस बेहतरीन प्रदर्शन के बतौर आगामी दिनों में मोहाली में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता मे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर टीम का प्रतिनिधित्व करने का सुअवसर दिया गया है।
गुनगुन के इस विशिष्ट उपलब्धि पर रामपुरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ पंकज जैन सहित समस्त संकाय सदस्यों ने छात्रा को शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
C P MEDIA




0 Comments
write views