खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
बीकानेर : मोबाइल पर नर्स से की ऐसी वैसी बात, गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल से फिर एक खबर निकल कर आ रही है। जानकारी के मुताबिक अस्पताल के कंट्रोल रूम में इंचार्ज ने रात को अपने घर से ही एक नर्स से बातचीत की। नर्स का आरोप है कि इंचार्ज ने अभद्र भाषा में बातचीत की। उसकी शिकायत पर पुलिस ने इंचार्ज को गिरफ्तार कर लिया है।
एक नर्स द्वारा इंचार्ज राजेश दिनकर पर अभद्र भाषा में बात कर प्रताडित करने के आरोप में गिरफ्तारी के इस मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी के नशे में होने को नकार दिया है।
दूसरी तरफ, अस्पताल अधीक्षक डॉ. परमेन्द्र सिरोही ने मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन कर देने की जानकारी मीडिया को दी है। कमेटी की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...