खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
राजस्थान : 15 नवंबर से बदल जाएगा कोरोना काल
बड़ी छूट के साथ कोरोना गाइडलाइन जारी
गृह विभाग ने नई गाइडलाइन की जारी, कुछ और छूट जारी की
राजस्थान में घटते कोरोना संक्रमित संख्या में कमी को देखते हुए सोमवार को गृह विभाग ने नई गाइडलाइन जारी कर कुछ और छूट प्रदान की है। गाइडलाइन गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार ने जारी की।
प्रमुख छूट
विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालय (कक्षा 9वीं से 12वीं तक) एवं कोचिंग संस्थानों में शैक्षणिक गतिविधियों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालन की अनुमित दी गई है। जबकि राज्य के सरकारी निजी विद्यालयों की कक्षा 6 से 8 तक की नियमित शिक्षण गतिविधियां 20 सितंबर 2021 से एवं कक्षा 1 से 5 तक की नियमित कक्षा गतिविधियों का संचालन 27 सिंतबर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ पूर्व में अनुमत किया जा चुका है।
छूट सशर्त है
वैक्सीन डोज होगी जरूरी
राज्य के सभी सरकारी, निजी विश्वविद्यालय, महाविद्यालय, विद्यालयों (कक्षा 1 से 12वीं तक) की नियमित शिक्षण गतिविधियों का संचालन 100 प्रतिशत क्षमता के साथ 15 नवंबर से शुरु किया जा सकेगा। प्रदेश के सभी कोचिंग संस्थान अपने शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ के वैक्सीन की दोनो खुराक की अनिवार्यता के साथ 15 नवंबर से 100 प्रतिशत के साथ संचालित हो सकेंगे।
मास्क जरूरी
बंद और खुले स्थान पर शादी समारोह में मास्क का अनिवार्य उपयोग, सेनेटाइजेशन, दो गज की दूरी की पालना सुनिश्चित करते हुए अनुमत होगा। सार्वजनिक आयोजन, राजनैतिक, खेल कूद, मनोंरजन, सांस्कृतिक और धार्मिक समारोह, त्यौहारों का आयोजन बंद स्थान खुले स्थान में कोविड की पालना के साथ होगा।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...