खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
पेट्रोल : भरी टंकी में फिर भरा डीजल...! मंत्री को थमा दिया बिल, नतीजा - फ्यूल स्टेशन सील
नई दिल्ली : पेट्रोल पंप कर्मी माप-तौल के कैसे-कैसे कारनामे कर देते हैं, इसका खुलासा गुजरात में पेट्रोलियम मंत्री ने औचक निरीक्षण कर दिया। नतीजन रातों-रात पेट्रोल पंप सील करवा दिया गया।
हुआ यूं कि गुजरात सरकार के पेट्रोलियम मंत्री मुकेश पटेल अपनी कार के टैंक में पहले से डीजल भरवा कर औचक निरीक्षण के लिए बिना पुलिस व बगैर काफिले के लिए निकले।
पेट्रोलियम मंत्री और ओलपाड से बीजेपी विधायक मुकेश पटेल, रविवार देर रात अपने विधान सभा क्षेत्र स्थित नियारा पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक पंप की चोरी को पकड़ते हुए राज्य के पेट्रोलियम मंत्री मुकेश पटेल ने बताया कि पंप की चोरी पकड़ने के लिए ही उन्होंने टैंक में क्षमता से अधिक डीजल भरने को कहा और इस तरह पंप मालिक की चोरी पकड़ी गई। उन्होंने रातों-रात उस पंप को ही सील (Petrol Pump Seizes) करवा दिया।
जिला प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने (Minister Mukesh Patel ने) जब पंप संचालक से डीजल भरने को कहा तब उसने बताया कि पंप का मीटर बंद है। क्या ऐसे ही तेल भर दूं?
जब इसकी शिकायत मुकेश पटेल ने पंप के मैनेजर से की तो उसने अपने कर्मचारी का बचाव करते हुए कहा कि इसका मीटर पीछे लगा है।
औचक निरीक्षण में पकड़ी गई चोरी
रातों-रात पंप हुआ सील
इस विजिट के दौरान मंत्री मुकेश पटेल ने सबसे पहले अपनी कार में 4 हजार रुपए का डीजल भरवाया। लेकिन पंप के मीटर में पैसा और तेल की मात्रा साफ नहीं दिखाई दे रही थी।इस पर उन्होंने पंप के कर्मचारी से जवाब मांगा तो वह ठीक से कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद मंत्री ने इस घपले बाजी की जानकारी कलेक्टर को फोन करके दी। फौरन आपूर्ति विभाग के अधिकारी पहुंचे और पंप को रात में ही सील कर दिया।
zee news
India.com
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...