खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
डॉक्टर हैरान... बदला डेंगू का रूप, हल्का बुखार भी जान की जोखिम
एंटीबाडी हो सकती है बदले रूप की वजह !
नई दिल्ली । कोरोना के बाद अब डेंगू भी रूप बदलकर सामने आया है। इस बार डेंगू के लक्षण बदले हुए हैं। इसकी वजह से डेंगू की जब तक पुष्टि होती है, ये जानलेवा रूप धारण कर चुका
होता है। ऐसे में डाक्टर कहते हैं कि हल्का बुखार आने पर भी तत्काल डेंगू की जांच कराएं, ताकि समय रहते प्लेटलेट्स को गिरने से रोका जा सके।
बदलते मौसम के साथ ही मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है। इन बीमारियों में प्रमुख रूप से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया शामिल हैं। डेंगू का प्रमुख लक्षण तेज बुखार, बदन दर्द और थकावट है, लेकिन इस बार ज्यादातर मरीजों में इस बार ये लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि इस बार डेंगू के जो मामले आ रहे हैं। उनमें मरीजों को तेज बुखार की शिकायत कम हो रही है। इससे लोग लापरवाही कर रहे हैं। जब जांच में कम प्लेटलेट्स का पता चलता है, तब तक तक स्थिति गंभीर हो जाती है। दिल्ली स्थित स्वामी दयानंद अस्पताल के मेडिसिन विभाग के डाक्टर डी चक्रवर्ती ने बताया कि फिलहाल उनके यहां डेंगू के 130 मरीज भर्ती हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों को हल्के बुखार की शिकायत थी। हालांकि, जांच में प्लेटलेट्स 10 से लेकर 25 हजार के बीच पाई गईं। इसके चलते उन्हें भर्ती करना पड़ा है।
एंटीबाडी हो सकती है बदले रूप की वजह
डेंगू के नए लक्षणों को लेकर डा. चक्रवर्ती ने कहा है कि ऐसा लगता है कि इस बार कोरोना संक्रमण के बाद डेंगू होने की वजह से लोगों में इस तरह के लक्षण आ रहे हैं। दरअसल, उनका मानना है कि डेंगू से शरीर में एंटीबाडी बन जाती है। इसकी वजह से मरीज को डेंगू होने पर तेज बुखार तो नहीं आ रहा, लेकिन प्लेटलेट्स तेजी से गिर रहे हैं। हालांकि अभी ऐसा कोई अध्ययन सामने नहीं आया है, जिससे इसे लेकर कोई स्पष्ट दावा किया जा सके।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...