खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
बीकानेर : एसपी के टारगेट में रेलवे क्रॉसिंग प्रॉब्लम शामिल, एक्स्ट्रा बैरिकेड्स लगेंगे, ट्रैफिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे
बीकानेर । बाजारों में लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण कोटगेट रेलवे और सांखला फाटक रेलवे क्रोसिंग पर दिनभर ट्रेफिक जाम के हालात की नब्ज पकडऩे के लिये शहर पुलिस के आला अधिकारी मंगलवार की शाम सड़क पर उतर आये । जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश पर ट्रेफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये फड़ पोईंट पर पहुंचे जिला पुलिस के अधिकारियों में सीओं सिटी सुभाष शर्मा,ट्रेफिक सीओ दीपचंद सहारण,कोटगेट सीआई मनोज माचरा और ट्रेफिक सीआई प्रदीप सिंह चारण भी मौजूद थे। इस मौके पर सीओ सिटी ने बताया कि कोटगेट और सांखला फाटक रेल क्रोसिंग बंद होने के बाद दोनों तरफ वाहनों का जमावड़ा लग जाता है और जब क्रोसिंग खुलते है तो जल्दबाजी में ज्यादातर वाहन अपने वाहन राँग साईड में ले आते है। इससे ट्रेफिक जाम हो जाता है। इससे निजात दिलाने और ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू बनाने के लिये रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ अतिरिक्त बैरिकेड्स और ट्रेफिक पुलिस कर्मी तैनात किये जायेंगे। उन्होने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यह व्यवस्था अस्थाई तौर पर की जा रही है, सार्थक परिणाम सामने आने पर इस व्यवस्था को स्थाई कर दिया जायेगा। इसके अलावा केईएम रोड़,कोटगेट,फड़ बाजार समेत आस पास के दुकानदारों और व्यापारियों से भी ट्रेफिक व्यवस्था सुचारू बनाने के लिये सुझाव लिये जायेंगे।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...