खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
किसानों का ऐलान - ट्रैक्टरों के रैले के साथ 29 को संसद भवन की ओर बढ़ेंगे
सोनीपत (हरियाणा) । कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 26 नवंबर 2020 को दिल्ली की सीमाओं पर पहुंचे थे। इस 26 नवंबर को किसानों को सीमाओं पर आए एक साल पूरा हो रहा है इसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अहम बैठक ली है और 29 नवंबर से 500 लोगों का ट्रैक्टर से दिल्ली कूच का एलान किया है। केंद्र के तीन कृषि कानूनों
के खिलाफ बीते 348 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों ने मंगलवार को एक बड़ा एलान किया है। आज सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यालय में किसानों की अहम बैठक हुई। बैठक में 26 नवंबर को एक साल पूरा होने पर दिल्ली कूच व आंदोलन की नई रणनीति को लेकर अहम फैसले लिए गए। बैठक
काफी हंगामेदार रही और बैठक के दौरान बाहर गुरनाम चढूनी व राकेश टिकैत के समर्थक हूटिंग करते रहे। संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य राकेश टिकैत ने बैठक के बाद बताया कि किसान 26 नवंबर को सभी राज्यों की राजधानियों में प्रदर्शन करेंगे। इसमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में नहीं होंगे क्योंकि यहां पहले से ही बैठक हो रही है। 26 नवंबर तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान से दिल्ली के सभी मोर्चों पर भारी भीड़ जुटेगी। वहां बड़ी सभाएं भी होंगी। 29 नवंबर से दिल्ली में संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होगा।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...