Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

राजस्थान मंत्रिमंडल : चेहरे नही, विभाग बदलेंगे...! महज तीन इस्तीफे स्वीकारे


खबरों में बीकानेर




🚰जल बचाओ

राजस्थान मंत्रिमंडल : चेहरे नही, विभाग बदलेंगे...!  महज तीन इस्तीफे स्वीकारे 

केबिनेट मंत्रियों में 8 नए मंत्री है और 3 राज्यमंत्रियों को प्रमोशन किया

जयपुर। राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल का आज विस्तार और पुनर्गठन होगा। मंत्री मंडल में 11 केबिनेट और 4 राज्यमंत्री शामिल हो रहे है। इसके अलावा 15 संसदीय सचिवों और 7 सलाहकारों की भी नियुक्ति होगी। केबिनेट मंत्रियों में 8 नए मंत्री है और 3 राज्यमंत्रियों को प्रमोशन किया गया है। राजस्थान में नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्यपाल कलराज मिश्र से भेंट की। दोनों की मीटिंग एक घंटे चली।

सीएम ने तीन मंत्रियों के इस्तीफे व नए मंत्रियों की सूची राज्यपाल को सौंपी 

अभी पहले फेज में केवल इन तीन मंत्रियों को ही ड्रॉप किया जाएगा 
रविवार को शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। रविवार दोपहर 2 बजे सभी मंत्रियों को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर बुलाया है, वहां से सभी राजभवन जाएंगे। मंत्री बनने वाले नए विधायकों को आज रात ही फोन करके सूचना दे दी है। शनिवार शाम को सीएम निवास पर हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में सभी मंत्रियों से इस्तीफे लिए गए। जिन मंत्रियों को हटाया है, केवल उन्हीं 3 के इस्तीफे स्वीकार किए गए हैं।

मंत्रियों के विभागों में भारी फेरबदल
मंत्रियों के विभागों में भारी फेरबदल होना तय माना जा रहा है। कुछ मंत्रियों को छोड़ ज्यादातर के विभाग बदले जाएंगे। मंत्रियों के विभाग भी कांग्रेस हाईकमान के स्तर पर ही तय होकर आए हैं, जिनके बारे में फैसला शपथ ग्रहण समारोह के बाद होगा। 





🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी





हाईलाइट्स :





🌅




*औरों से हटकर सबसे मिलकर*



*

** 



🚪



✍🏻



*




C P MEDIA



खबरों में बीकानेर

Post a Comment

0 Comments