खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
बीकानेर : यहां बार - बार जाम, निजी बसें और...
बीकानेर
बीकानेर मेंं रेल फाटक समस्या के समाधान की कवायद जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने की है। दो दिन पहले फड़ पोईंट पर पहुंचे और विमर्श कर प्रभावी कदम उठाने को दृढ़ संकल्पित हुए। इससे शहर में आशाएं जगी हैं। लोगों की अपेक्षाएं भी बढ़ी है। इसी कड़ी में रानीबाजार पुल के दोनों ओर जाम लगने की समस्या निवारण की उम्मीद भी जगी है।
बीकानेर में संभाग का सबसे बड़ा पीबीएम अस्पताल है। इस अस्पताल का एक मुख्य दरवाजा रानी बाजार पुल की ओर से है। इस पुल की ओर से वाहनों की रेलम पेल रहती है क्योंकि रानी बाजार रेलवे फाटक अब आम लोगों की आवाजाही के लिए नहीं खुलता। यहां वाहनों की रेलम पेल दोपहर में और बढ़ जाती है। अंबेडकर सर्किल से लेकर पुल उतरने के बाद सूरज सिनेमा हॉल और आगे मोड़ तक बार-बार जाम की स्थिति बन जाती है। वजह है, दोपहर में यहां से निजी बसों और कतिपय भारी वाहनों का आना जाना। जबकि कुछ ही महीनों पूर्व एक समय ऐसा आया था जब जाम की स्थिति से परेशान कुछ लोगों ने आवाज उठाई और फलस्वरूप यातायात पुलिस ने यहां से बसों व भारी वाहनों का परिवर्तित एक तरफा मार्ग तय किया। फिर वह व्यवस्था कोरोना काल के गाल में समा गई। अब, जबकि कोरोना से कुछ राहत महसूस होने के बाद लोगों की आवाजाही बढ़ रही है, ऐसे में अस्पताल में आने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ रही है। और यही मार्ग है जहां से अस्पताल में आने जाने वाले अधिकांश लोग इस मार्ग का उपयोग करते हैं। इस मार्ग पर दोपहर में यदि भारी वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया जाए तो अस्पताल में आने जाने वालों व अन्य कार्यों से निकलने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।
- मोहन थानवी
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर






यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...