खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
**
⌚
🚪
✍🏻
बीकानेर : डीजे-बैंड बाजे वाले पलक पावड़े बिछा सावे के स्वागत को तैयार, 3 दिन बाद निकलेंगी बारातें
बीकानेर
3 दिन बाद 14 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के दिन से शहर में डीजे और बैंड बाजे की गूंज के बीच बारातें निकलेगी। शादी विवाह की तैयारियों में जुटे घरों के अलावा संबंधित व्यवसाय करने वालों और सेवाएं देने वालों ने भी अपनी ओर से इस सावे के स्वागत में पलक पावडे बिछा दिए हैं। घोड़ी वालों ने घोड़ी को मेहंदी आदि से सजाना शुरू कर दिया है। वहीं डीजे और बैंड बाजे वालों ने अपने-अपने वाद्य यंत्रों को और अधिक चमका कर रिहर्सल शुरू कर दी है।
देव उठनी ग्यारस यानी देवोत्थान एकादशी 14 नवंबर को है। चातुर्मास पश्चात इस दिन से लगन के शुभ कार्य गृह प्रवेश, नींव पूजन इत्यादि शुरू होते हैं। ज्योतिष जानकारों के मुताबिक वृश्चिक की सक्रांति को वैवाहिक मुहूर्त के श्रेष्ठ और शुभ होने की मान्यता प्राप्त है।
इस बार यह योग 16 नवंबर को मध्याह्न में शुरू हो रहा है। यूं 14 नवंबर को शास्त्रीय दृष्टि से मुहूर्त नहीं होने के बावजूद देवोत्थान एकादशी का अबूझ मुहुर्त लगन के लिए मान्य है। इसका विशेष महत्व है क्योंकि इसे बड़ा वैवाहिक मुहूर्त माना गया है।
नवंबर और दिसंबर में शुभ विवाह मुहूर्त के दिन - तिथि आदि संबंधित जानकारी
नवंबर में कुल 7 शुभ विवाह मुहूर्त हैं। जो कि 14,16, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर के दिन हैं जिन्हें ज्योतिष ज्ञानियों ने विवाह के लिए शुभ मुहूर्त माना है।
दिसंबर में कुल 8 मुहूर्त बताए जा* रहे हैं। जिनमें एक, दो, सात, आठ, नौ, 11 , 12 और 13 दिसंबर इंगित किए गए हैं।
15 दिसंबर से मलमास है जिसमें विवाह आदि शुभ कार्य करने को शुभ नहीं माना जाता । एक माह बाद 14 जनवरी को मकर सक्रांति है और इस दिन से शुभ कार्य विवाहादि के मुहूर्त फिर शुरू हो जाते हैं।
जनवरी 2022 में 20, 22, 23, 27, 29 और 30 जनवरी के दिनों में शुभ मुहूर्त रहेंगे।
फरवरी 2022 में 4, 5, 6, 7, 10, 18, 19 एवं 20 फरवरी को शहनाईयों की गूंज बनी रहेगी।
23 फरवरी से गुरु अस्त होने के बाद से 13 अप्रैल तक वैवाहिक मुहुर्त के दिन नहीं बताए जा रहे।
-----------------------
डिस्क्लेमर : यह जानकारी विभिन्न पंचांग और वायरल आलेखों से संकलित की गई है और इस संबंध में आधिकारिक रूप से अपने ज्योतिषी और पंडितजी की बताई जानकारी मान्य मानें।
*
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...