खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
प्रेम प्रसंग में हनुमानगढ़ में दलित युवक
की पीट-पीटकर हत्या
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
प्रेम प्रसंग में हनुमानगढ़ में दलित युवक
की पीट-पीटकर हत्या
हनुमानगढ़ । प्रेमपुरा गांव
में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या के
मामले में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र
सिंह शेखावत ने राहुल गांधी पर तंज कसा
है। शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि राहुल
जी आप लखीमपुर की चिंता न करें। वहां
योगी जी का शासन है। आपके प्रिय
गहलोत जी का नहीं! आप राजस्थान के
प्रेमपुरा में इस दलित युवक की हत्या पर
कुछ कहने की हिम्मत दिखाएं, ताकि
जनता को मालूम हो कि आप कितने
सच्चे हैं? शेखावत जगदीश नाम के जिस
युवक को दलित बता रहे हैं, वह चुनाई
मिस्त्री का काम करता था। यह घटना 7
अक्टूबर की है। यहां कुछ युवकों ने
जगदीश को लाठियों से बुरी तरह पीटा।
उसे जमीन पर पटककर एक ने घुटने से
गर्दन दबाई और बाकी पीटते रहे। बीच-
बीच में उसे पानी भी पिलाते रहे। इस
दौरान 3 युवक इस घटना का वीडियो
बना रहे थे। हत्या के बाद वे जगदीश का
शव उसके घर के बाहर फेंककर चले
गए। हनुमानगढ़ पुलिस के मुताबिक,
जगदीश की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है।
वीडियो के बाद हरकत
में आई पुलिस
घटना का वीडियो वायरल हुआ
तो पुलिस हरकत में आई और 11 लोगों
के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। वीडियो
में साफ दिख रहा है कि जगदीश को किस
बेरहमी से मारा गया। गुस्साए परिवार ने 2
दिन तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया।
उनका आरोप है कि वीडियो में आरोपियों
के चेहरे साफ दिख रहे हैं, फिर भी पुलिस
ने गिरफ्तारी नहीं की।
दबाव बढ़ा तब पुलिस ने 3
आरोपियों को हिरासत में लिया है।
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...