खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
पहले अश्लील वीडियो क्लिपिंग भेजी, फिर मांगे हजारों रुपये
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
पहले अश्लील वीडियो क्लिपिंग भेजी, फिर मांगे हजारों रुपये
अधेड़ हुआ सेक्सटॉर्शन गैंग का शिकार
बीकानेर। नया शहर इलाके में
उस्तों की बारी में रहने वाले एक अधेड़
शख्स के अश्लील वीडियो वायरल
करने की धमकी देकर पैसा मांगने का
मामला सामने आया है। इस मामले में
उस्तो की बारी निवासी 55 वर्षीय
नवरतन व्यास ने हाजिर थाना होकर
लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रारंभिक
पड़ताल में सोशल मीडिया पर सक्रिय
सेक्सटॉर्शन गिरोह की ओर से शिकार
बनाए जाने का मामला प्रतीत हो रहा है।
पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल में
जुटी है। पीडि़त नवरतन व्यास ने
पुलिस को बताया कि फेसबुक
अकाउंट पर अज्ञात लड़की ने फ्रेण्ड
रिक्वेस्ट भेजी। नवरतन ने भी उसे
स्वीकार कर चैट शुरू कर दी। चेट के
दौरान हुई बातचीत में उसे कुछ
अश्लील वीडियो क्लिपिंग भेज दी गई।
नवरतन की ओर से भी रेस्पांॅस दिए
जाने पर आरोपी ने उसे रिकॉर्ड कर
लिया। अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने
के बाद आरोपी ने उसे कॉल कर 21
हजार रुपए की डिमांड की। रकम नहीं
देने पर उसका वीडियो वायरल करने व
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के
खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल
शुरू कर दी है। बीकानेर में सेक्सटॉर्शन
गिरोह के शिकार का यह पहला मामला
नहीं है। इससे पहले इससे पहले भी
सेट्सटॉर्शन के कई मामले सामने आ
चुके है।
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...