खबरों में बीकानेर
🚰जल बचाओ
🌹पर्यावरण संरक्षण जरूरी
हाईलाइट्स :
कोरोना : अब सिरिंज की कमी, सरकार ने
निर्यात पर लगाया आंशिक प्रतिबंध
👇
🌅
*औरों से हटकर सबसे मिलकर*
***
✍🏻
कोरोना : अब सिरिंज की कमी, सरकार ने
निर्यात पर लगाया आंशिक प्रतिबंध
नई दिल्ली । स्वास्थ्य और
परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को
कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू उत्पादन
और आपूर्ति को बढ़ावा देने के लिए
सीरिंज के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है।
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के
मुताबिक, तीन महीने के लिए सिर्फ तीन
श्रेणियों की सीरिंज पर प्रतिबंध लागू किया
गया है। बयान में आगे कहा, पंडित
दीनदयाल उपाध्याय को ध्यान में रखते
हुए, भारत के अंतिम नागरिक का
टीकाकरण करने के लिए एक दृढ़
राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ, सरकार ने
घरेलू उपलधता और आपूर्ति बढ़ाने के
लिए उनके निर्यात पर रोक लगाई है।
मंत्रालय ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों
को कम से कम समय में टीकाकरण करने
के कार्यक्रम की गति को बनाए रखने के
लिए सीरिंज महत्वपूर्ण हैं।
बताया गया कि वैक्सीन देने के
लिए इस्तेमाल की जाने वाली सीरिंज की
पर्याप्त उपलधता सुनिश्चित करने के लिए,
भारत सरकार ने केवल 0.5 मिली/1
मिली एडी (आटो-डिसेबल) सीरिंज,
0.5 मिली/1 मिली/2 मिली/3 मिली
डिस्पोजेबल सीरिंज और 1 मिली/2
मिली/3 मिली आरयूपी (पुन: उपयोग की
रोकथाम) सीरिंज के निर्यात पर तीन
महीने के लिए बैन लगाया है।
हिस
युगपक्ष
C P MEDIA
खबरों में बीकानेर







यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...